बागबाहरा : सरपंच संघ ने अपने विभिन्न समस्या के समाधान के लिए... - CG Sandesh

बागबाहरा : सरपंच संघ ने अपने विभिन्न समस्या के समाधान के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपे ज्ञापन

बागबाहरा सरपंच संघ ने अपने ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाली सभी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी बागबाहरा को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं से अवगत कराया है ।जिसमे कोरोना काल मे पंचयात में कोरेटाइन सेंटर बनाने को लेकर पंचायत स्तर पर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कोई साधन का पर्याप्त व्यस्था न होना,एंव पंचायत, जिसमे कोरेनटाइन सेंटर में खर्च होने वाली राशि का पूर्ण भुगतान का न होना। सरपंचों ने सभी पंचायतो में कोरेनटाइन सेंटर में देख रेख करने वालो एंव सभी सरपंचों के लिए सुरक्षा किट एंव टीका कारण का मांग किया गया।


वर्तमान में 2015 के निर्धारित दर में पंचायत का कार्य किया जा रहा है जिसे 2021 एंव 2022 के दर को लागू करने की मांग है वा मनरेगा एंव अन्य निर्माण कार्य के भुगातन 8 -9माह से रुका हुआ है जिसे तत्काल कराने की मांग, 
बागबाहरा सरपंच संघ के अध्यक्ष एडिशन ठाकुर ने बताया कि अभी कोरोना काल के चलते सभी ग्राम पंचायतों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पढ़ रहा है इश्लिये हमने प्रशासन की सभी गाइड लाइन का पालन करते हुए सरपंचों की बैठक आहूत की एंव सर्व सम्मति से ग्राम पंचायतों में होने वाली अनेक समस्याओं को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी बागबाहरा को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया है ,हमे पूर्ण विश्वास है जल्द ही हमारी मांगों को उचित ठहराते हुए हमारे समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से सरपंच संघ अध्यक्ष एडिशन ठाकुर, एवन साहू सरपंच कोसमर्रा,नन्द कुमार निषाद महासचिव ,राजेन्द्र शर्मा सचिव,दिलीप चक्रधारी कोषाध्यक्ष,पूर्णिमा मूलचंद चन्द्राकर सह सचिव,वीरेंद्र महानंद सरपंच बोइरगांव,बेला द्वारिका सिन्हा, तरुण व्यवहार, सरपंच गाबौद, सरपंच काजल, सोमनाथ टोंडेकर, मिलन साहू, सरपंच बखमा मुंशी लाल साहू, सरपंच देवरी पूरन, चिंताराम सिन्हा, सरपंच टेडिनारा सहित समस्त सरपंच गण उपस्थित रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें