जनसुनवाई में पहुंचे नारायणपुर विधायक के काफ़िले को गुस्साएं ग... - CG Sandesh

जनसुनवाई में पहुंचे नारायणपुर विधायक के काफ़िले को गुस्साएं ग्रामीणों ने घेरा

जनसुनवाई में पहुंचे नारायणपुर विधायक से नाराज़ होकर ग्रामीणों ने विधायक के वाहन का घेराव किया और जमकर दौड़ाया। बताया गया है गुस्साए लोगों ने सरकारी अधिकारियों के वाहन को भी दौड़ाया।जानकारी मिली है कि बस्तर ब्लॉक के ग्राम काकड़ीघाट चपका में प्रस्तावित मेसर्स गोपाल स्पंज पॉवर प्लांट के संबंध में जन सुनवाई बुलाई गई थी। स्पंज पावर प्लांट के लिए ग्रामीणों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।ग्रामीण इस प्लांट का विरोध कर रहे हैं।

जनसुनवाई में पहुंचे नारायणपुर विधायक और हस्त शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप से नाराज़ होकर ग्रामीणों ने उनके काफिले पर पथराव किया। ग्रामीणों ने विधायक और प्रशासनिक वाहनों पर भी जमकर हमला किया है। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने विधायक के काफिले को खूब दौड़ाया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें