शासकीय अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद अब निजी अस... - CG Sandesh

शासकीय अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद अब निजी अस्पतालों की भी मदद लेगा जिला प्रशासन

जशपुर जिला: कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है,शासकीय अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद अब निजी अस्पतालों की भी मदद जिला प्रशासन लेगा,इसके लिये निजी अस्पतालों में बकायदा 50 प्रतिशत बेड आरक्षित करने का आदेश भी जिला प्रशासन ने जारी किया है।इस क्रम में कुनकुरी के हॉली क्रॉस अस्पताल को जशपुर कलेक्टर ने आदेश जारी भी कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस गति से जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों के संख्या में इजाफा हुवा है उसको मद्देनजर रखते हुवे मरीजों को उचित स्वास्थ मुहैया कराने जिला प्रशासन अपनी तरफ से पूरी तैयारी करने में जुट गया है।मरीजों की संख्या को देखते हुवे जिला कलेक्टर कहादेव कावरे ने कुनकुरी के हाली क्रॉस अस्पताल को पत्र जारी किया है जिसमें अस्पताल में 50 प्रतिशत बेड व आईसीयू आरक्षित करने के निर्देश हैं।कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा होने की दशा में यहाँ मरीजों को उचित उपचार हेतु भर्ती किया जाएगा व यहाँ पदस्थ चिकित्सकों की देख रेख में उपचार भी किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें