कैसे करे ई- पास प्राप्त? सुविधा प्रदेश के सभी जिलो के लिए मान्य
ई - पास प्राप्त करने के लिए, छत्तीसगढ़ शासन ने एकीकृत वेब अनुप्रयोग जारी किया है। ई- पास प्राप्त करने के लिए इन चरणों का करें पालन आवेदन द्वारा: 1. बारकोड स्कैन करके, या Play store पर खोज कर, CG Covid19E - पास ऐप को डाउनलोड कर लें। 2. ऐप में अपना मोबाइल नंबर व ओटीपी दर्ज कर सत्यापित कर लें।
3. ऐप में "जिला यात्री पंजीकरण (लॉकडाउन)" टैब पर क्लिक करें। इसके बाद एक फॉर्म खुल जाएगा।
4. फ़ॉर्म में सभी आवश्यक परिवर्तन भर दें, और आवश्यक दस्तावेज़ की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें।
5. अंत मे SUBMIT बटन पर क्लिक करें, जारी होने पर, ई पास आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।
वेबसाइट द्वारा: वेब साइट पर http: // epass.cgcovid19.in वेबसाइट पर जाएं।
शेष प्रक्रिया ऐप के समान ही है। यह सुविधा, छत्तीसगढ़ में सभी जिलों के लिए मान्य है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें