यह जाल बहुत बड़ा है, योजना बड़ी डरावनी है।.....अनमोल अंबानी ... - CG Sandesh

यह जाल बहुत बड़ा है, योजना बड़ी डरावनी है।.....अनमोल अंबानी लॉकडाउन के नए दौर की खिलाफत में

 रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के 29 वर्षीय पूर्व कार्यकारी निदेशक ने कई ट्वीट करके कहा कि नए आंशिक लॉकडाउन के नियम छोटे कारोबारियों और दिहाड़ी मजदूरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पेशेवर अभिनेता अपनी फिल्मों की शूटिंग जारी रख सकते हैं। पेशेवर क्रिकेटर देर रात तक अपना खेल खेल सकते हैं। पेशेवर राजनेता लोगों की भीड़ के साथ अपनी रैलियों को जारी रख सकते हैं। लेकिन आपका कारोबार जरूरी नहीं है। आप अभी भी नहीं समझे?’’उन्होंने पहले भी इस तरह के प्रतिबंधों के विरोध में आवाज उठाई थी और उनकी निंदा करने वाले वीडियो और टिप्पणियों को रीट्वीट किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘अनिवार्य कार्य का क्या मतलब है? हर व्यक्ति का काम, उसके लिए अनिवार्य है।’’

उन्होंने कहा कि यह स्वावस्थ्य के लिए नहीं, नियंत्रण के लिए है। मुझे लगता है कि हम सभी अनजाने में यह अवचेतन में एक जाल में फंसते जा रहे है। यह जाल बहुत बड़ा है, योजना बड़ी डरावनी है। यह योजना ठीक चीन के तकनीकतंत्र- एक अधिनायकवादी बाहर से नियंत्रित जैव निगारनी रखने वाली फासीवादी सरकारी तंत्र की तरह- हमारे जीवन के हर पहलू पर शिंकजा चढाने की है।लेकिन अनमोल ने यह भी कहा है कि वह भारत और यहां की जनता में विश्वास रखते हैं, वे इस वैश्विक विप्लव का मुकाबला करेंगे और देश का और अधिक उपनिवेशीकरण नहीं होने देंगे। इसके लिए जरूरी है कि हम सच्चाई को जाने । प्रेम , शांति , एकता और सहानुभूति का पक्ष लें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें