अजय कबाड़ी के गोदाम पर छापा.. 23 टन स्क्रेप व अवैध कबाड़ जप्त.... - CG Sandesh

अजय कबाड़ी के गोदाम पर छापा.. 23 टन स्क्रेप व अवैध कबाड़ जप्त...

जूटमिल पुलिस द्वारा अमलीभौना स्थित अजय कबाड़ी के गोदाम पर छापेमारी किया गया । 23 टन स्क्रेप व अवैध कबाड़ कीमत 1,50,000 रूपये की जप्ती की गई तथा मैनेजर बबलू सिंह पर धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मौके पर एक ट्रक का कटा बॉडी जिसमें नम्बर प्लेट नहीं था, पुराना जीप एवं 407 वाहन CG 13 AK-2294 में आयरन पत्थर लोड था खड़ी हुई मिली । साथ ही गोदाम में लोहे पार्टस, कटिंग के लिये 02 नग LPG सिलेंडर, 02 नग ऑक्सीजन गैस कटर तथा स्क्रैप रखा हुआ था।

गोदाम में उपस्थित मिले व्यक्ति ने अपना नाम बबलू सिंह पिता छत्रपाल सिंह उम्र 24 साल निवासी कमलपुर कोटमी थाना सुरजपुर जिला सुरजपुर का निवासी बताया तथा गोदाम में मैनेजर का काम करना बताया तथा गोदाम के मालिक अजय को बाहर जाना बताया । गोदाम के मैनेजर बबलू से कबाड़ समान, आयरन पत्थर मय वाहन, एलपीजी सिलेंडर ऑक्सीजन सिलेंडर व कटर मशीन एवं स्क्रैप करीब 23 टन कीमती 1,50,000 रूपये की जप्ती की गई

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें