नक्सलियों ने मितानिन ट्रेनर सहित किया तीन महिलाओं का अपहरण.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहाँ CRPF जवान राकेश्वर
सिंह मन्हास को छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही नक्सलियों ने तीन महिलाओं का अपहरण कर
लिया है. मितानिन मास्टर ट्रेनर सहित 3 महिलाओं के
अपहरण करने की खबर हैं.
जानकारी के अनुसार गंगालूर क्षेत्र के कमकानार से देर रात 1 बजे नक्सलियों द्वारा अपहरण किया गया है. मितानिन मास्टर ट्रेनर शारदा के हाथ बांधकर ले जाने की खबर है. वहीँ मामले में पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप को भी इस बात की जानकारी मिल चुकी है. जिसके बाद पुलिस को मौके के लिए रवाना किया गया है. जिसके बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें