महासमुन्द :मौसम विभाग की चेतावनी,गरज चमक के साथ हो सकती है ब... - CG Sandesh

महासमुन्द :मौसम विभाग की चेतावनी,गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश

महासमुंद। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए अंधड़, बारिश की संभावना व्यक्त की है। रायपुर मौसम वैज्ञानिक एचपी ने चंद्रा ने बताया कि झारखंड और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात 0.9 किलोमीटर से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

इसके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गुरुवार शुक्रवार को हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।इसका असर यहां महासमुंद जिले में भी देखने को मिल सकता है। प्रदेश में शुक्रवार को भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अंधड़ चलने की संभावना है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें