चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में आज  तीन लोगों की मौत....जांच में... - CG Sandesh

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में आज तीन लोगों की मौत....जांच में जुटी पुलिस..

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में आज अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत हो जाने की खबर निकलर सामने आई है। सुसाइड के दो मामलों में चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है तो वही कलयुगी पुत्र द्वारा पिता की हत्या करने के मामले में जांच की जा रही है।

विनोबा नगर क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी
चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित विनोबा नगर बैंक कॉलोनी के पीछे आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब मोहल्ले वासियों को पता चला कि नगर निगम में वाहन चलाने वाला भानु प्रताप यादव पिता गोपी राम यादव उम्र 35 वर्ष ने बीती रात को रूम के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने भेजा गया है। मिली जानकारी अनुसार मृतक शराबी था जो अपने मजदूरी से मिला हुआ पैसे को शराब पीने में खर्च कर डालता था और घर में पैसे नहीं देता था बल्कि पत्नी को पैसे मांग कर परेशान करता था।

जहर सेवन से इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवती की मौत

तमनार थाना क्षेत्र निवासी देहुति साहू पिता परमानंद साहू उम्र 19 वर्ष निवासी चितवाही कोलम द्वारा 2 अप्रैल को शाम 4:30 बजे घर में रखें कीटनाशक दवा का सेवन कर ली और उल्टी करने लगी। जिसके बाद परिजन उपचार हेतु मेट्रो अस्पताल लेकर आए। 5 दिन तक इलाज चलने के बाद आज सुबह 7:30 बजे युवती ने दम तोड़ दिया ।मिली जानकारी अनुसार युवती पिछले साल 12वीं कक्षा में फेल हो गई थी जो अपने सहेली लोगों से पीछे हो गई हूं कह कर दुखी रहती थी और इसी वजह से परिवार से ज्यादा बातचीत भी नहीं करती थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

कलयुगी पुत्र ने शराब पीकर विवाद करते हुए पिता के सिर पर पत्थर पटक उतारा मौत के घाट

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंभीबहाल नटवरपारा क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है जहां शराब के नशे में पिता से विवाद कर पुत्र ने पिता के सर पर पत्थर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। पूरी घटना बीती रात की है जब शराब के नशे में आरोपी गौरहरी राठिया उम्र 25 वर्ष जो अपने पिता महेश राम राठिया उम्र 50 वर्ष से विवाद करने लगा और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कलयुगी पुत्र ने पिता के सर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी।

मिली जानकारी अनुसार मृतक बढ़ाई का काम करता था तो वही आरोपी पुत्र राजमिस्त्री का काम करता है। विवाद के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी जहां मौके पर पहुंची 112 की टीम ने आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई तो वही आहत को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान वह दम तोड़ दिया। फिलहाल चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें