Big Breaking : रायपुर, दुर्ग के बाद अब इस जिले में संपूर्ण ल... - CG Sandesh

Big Breaking : रायपुर, दुर्ग के बाद अब इस जिले में संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी व्यापारी और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कलेक्टर ने लिया फैसला…

राजनादगांव जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब प्रदेश के राजनांदगांव जिले में भी 10 अप्रैल, शनिवार दोपहर 12 बजे से 19 अप्रैल, सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभा में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित व्यापारियों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया है. बैठक के बाद कलेक्टर ने जिले में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है. इस बार का लॉकडाउन बेहद सख्त रहेगा. हालांकि लॉकडाउन के दौरान क्या बंद रहेगा और क्या- क्या खुला रहेगा. इसका विस्तृत आदेश कलेक्टर कुछ ही देर में जारी करेंगे.

बता दें कि जिले में बीते 24 घंटों में 873 नए मरीज मिलने के साथ टोटल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 5223 हो गई है. कुल मरीजों की संख्या 26 हजार 488 हो गई है. जबकि 20 हजार 857 मरीजों के स्वस्थ हो जाने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. जिले में अबतक 208 लोगों की मौत हो चुकी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें