कोरोना से बचाव के लिए  ग्राम पंचायत बगारदरहा के जनप्रतिनिधि ... - CG Sandesh

कोरोना से बचाव के लिए ग्राम पंचायत बगारदरहा के जनप्रतिनिधि लोगों को जागरूक कर करवा रहे हैं टीकाकरण

कोरोना महामारी से बचाव के लिए देश भर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इस टीकाकरण अभियान में जनप्रतिनिधि जनता को जागरूक कर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

टीकाकरण से कोई ना छूटे इसके लिए पिथौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत बगारदरहा के सरपंच सुशील भोई, सरपंच प्रतिनिधि तेजराज साहू तथा सभी पंचगण द्वारा अपने ग्राम पंचायत के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

वैक्सीन को लेकर फैली अफवाहों के प्रति लोगों को जागरूक कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही ऐसे लोग जो टीकाकरण के लिए नहीं जा पा रहे हैं उनको पंचायत के जनप्रतिनिधि स्वयं लेकर जा रहें हैं और टीकाकरण करवा रहे हैं.  


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें