कोमाखान : गांव के बोरिंग को जोर जोर से चलाती हो कहकर मारपीट,... - CG Sandesh

कोमाखान : गांव के बोरिंग को जोर जोर से चलाती हो कहकर मारपीट, मामला दर्ज.

थाना कोमाखान अंतर्गत ग्राम कसेकेरा में गांव के बोरिंग को जोर जोर से चलाती हो कहकर मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है.

पुनिया यादव ने पुलिस को बतायी कि 05 अप्रैल 2021 के करीब दोपहर 01:00 बजे वह अपने घर का काम कर रही थी उसी समय ग्राम कोसमर्रा के भसकर, दानी और ग्राम कसेकेरा की शांति बाई उसके पास आये और बोले कि क्यों तुम गांव के बोरिंग को जोर जोर से चलाती हो, और कहकर विवाद करने लगे।



तब वह उन लोगो को विवाद करने से मना कि तो वे उसे मां बहन की बुरी बुरी गालियां देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तब वह जोर जोर से बचाव बचाव चिल्लाई तब दानी वहां पड़े डण्डे से उसे मारने लगा उसे मारता देखकर उसका चाचा गुलाब यादव और गांव के बहुत से लोग आकर झगड़ा को छुड़वाये ।

इसके बाद आरोपी जाते जाते बोले कि आज तू बच गई नही तो जान से खत्म कर देते । पुनिया यादव ने बताया कि उनके मारने से उसे सिर, पीठ तथा बांये हाथ में चोंटे आई है व उसके सिर में खून निकल रहा है । तथा इस व्यवहार से बहुत डरी हुई हूं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें