महासमुन्द नदीमोड़  की घटना, पुल से गिरकर मौत,  हत्या या आत्मह... - CG Sandesh

महासमुन्द नदीमोड़ की घटना, पुल से गिरकर मौत, हत्या या आत्महत्या ?

घटना महासमुन्द थाना अंतर्गत नदीमोड़ का है जहां एक 20 वर्षीय युवक की पुल के नीछे शव पड़ा मिला है, पुलिस ने शव की पहचान कर ली है ,पुलिस घटना के कारण पता लगाने में जुटी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहेब शाह पिता रफीक शाह उम्र 20 वर्ष वार्ड नंबर 5 नयापारा महासमुंद का निवासी  कार मैकेनिक का काम पारागांव थाना आरंग में करता था जो रोज रात 8:00 बजे घर आ जाता था. लेकिन बीती रात 10:00 बजे तक नहीं आने से उसे ढूंढने के लिए उसके परिजन पारा गांव गए जहाँ उसका दुकान  बंद था. जिससे आसपास लोगों से पूछने पर बताया कि वह शाम 6:00 बजे दुकान बंद करके जा चूका है.

उसके दोस्तों को फोन द्वारा पूछने पर बताया कि हम नहीं जानते हैं तभी पारा गांव से वापस आते समय महानदी पुल के ऊपर उसके मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 जीपी 0 677 खड़ा मिला एवं मोटरसाइकल हैंडल लॉक था. जिससे आसपास ढूंढने पर कुछ पता नहीं चला रहा था तभी पुल के नीचे टॉर्च मार कर देखा तो वहाँ एक व्यक्ति  नीचे गिरा पड़ा हुआ था, जो रफीक शाह का  लड़का था जीकी पुल से गिरकर मौत हो गया था. वहीं इस घटना पर थाना पेट्रोलिंग एवं चौकी घोड़ारी के स्टाफ मृतक के परिजन पहुंचने पर शव को जिला अस्पताल महासमुंद भेजा है. यह हत्या है आत्महत्या इस बात का पता पुलिस जाँच के बाद ही सामने आएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें