नक्सल प्रभाव कम करने में छत्तीसगढ़ सरकार नाकाम - सांसद संतोष ... - CG Sandesh

नक्सल प्रभाव कम करने में छत्तीसगढ़ सरकार नाकाम - सांसद संतोष पांडेय

बीजापुर नक्सल हमले को लेकर फिर से प्रदेश में सियासत शुरू हो चुका है भाजपा के राजनांदगांव से सांसद संतोष पाण्डेय ने ट्वीट कर बीजापुर में हुए नक्सली हमले के बारे में प्रदेश सरकार को नाकाम बताया है.

बता दें कि बीजापुर के तर्रेम में हुए नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में अब तक 20 जवान से अधिक जवानों के शव बरामद किए गए हैं. फिलहाल घटना स्थल पर STF की बैकअप टीम पहुंच गई है.

आखिरकार कौन जिम्मेदार है बीजापुर नक्सल घटना के लिये?केन्द्र सरकार के पूर्ण सहयोग के बाद भी छत्तीसगढ़ की सरकार नक्सलियों से लड़ने में नाकाम है.

गौरतलब है कि बीजापुर के टेकलगुड़ा में अलग-अलग जगहों पर जवानों के शव मिले हैं. मुठभेड़ में 30 से ज्यादा जवान घायल हैं. भारी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया गया है. जवानों पर UGNL, रॉकेट लांचर और इंसास समेत एके 47 से नक्सलियों ने हमला किया था. नक्सली जवानों को दोरनागुड़ा और टेकुलगुडम की पहाड़ियों के बीच घेरकर 100 से 200 मीटर की दूरी से फायर कर रहे थे.


शनिवार सुबह 11 बजे से 4 बजे तक लगातार फायरिंग हुई।10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है. 600 से अधिक नक्सलियों की टीम ने जवानों को एम्बुश में फंसाया था. हिड़मा के गृहग्राम पूवर्ती गांव से मात्र 1 किलोमीटर दूर है घटनास्थल। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रैक्टर से नक्सलियों अपने साथियों का शव लेकर मौके से भाग निकले. राजनांद गांव से भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने छत्तीशगढ़ गढ़ सरकार पर हमलावर होते हुए ट्वीटर पर लिखा है छत्तीशगढ़ कि सरकार नक्सल गतिविधि को समाप्त करने में नाकाम बताते हुए "छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलियो के साथ मैत्रीपूर्ण सद्भावना मैच तो नही खेल रही."


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें