बसना : तु मुझे खाना खिलायेगा मेरे नाम से सुसायटी चांवल को खा... - CG Sandesh

बसना : तु मुझे खाना खिलायेगा मेरे नाम से सुसायटी चांवल को खाता है कहकर पिता ने किया टंगिया से हमला मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम मुड़ीडीह में तु मुझे खाना खिलायेगा मेरे नाम से सुसायटी चांवल को खाता है कहकर पिता ने किया टंगिया से हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.


लक्ष्मी सेन ने पुलिस को बताया किवह नाई/मजदूरी का काम करता है. 02 अप्रैल 2021 को दिन में नाई का काम करने के बाद भंवरपुर से वापस घर आया घर में उसके पत्नि बच्चे पिता थे. पिता जी मनोज सेन को खाना खाने के लिए बार बार घर बुलाया नही आया तो वह खाना खाने बैंठ गया खाना खाकर बाहर आंगन में निकला करीब रात्रि 07 बजा था उसी समय उसके पिताजी मनोज सेन उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये उसके पास आकर तु मुझे खाना खिलायेगा मेरे नाम से सुसायटी चांवल को खाता है गाली देते हुये हाथ में रखे टंगिया से मारा है जिससे उसके दाहिना भुंजा में चोंट लगा है खुन बह रहा है ।

घटना को मेरे पत्नी देखी सुनी है बीच बचाव की है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें