जशपुर : पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर महिला का शारीरि... - CG Sandesh

जशपुर : पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण.

जशपुर पत्थलगांव पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला पत्थलगांव के नजदीकी ग्राम गोढ़ीकला की रहने वाली है।

लगभग 8 साल पहले महिला के  पति का निधन हो चुका है। महिला के कुछ रिश्ते में चाचा लगने वाले राजू दास पिता जयमोहन दास का उसके घर आना-जाना था। पति की मौत के बाद राजू दास ने उसे शादी का झांसा देकर कुछ दिनों साथ रखा और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद महिला को राजू ने भांटामुड़ा में किराए के मकान में कई साल तक रखते हुवे शादी करने का भरोसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया बाद में वह शादी की बात से मुकर कर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजूदास के खिलाफ धारा 366 व 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें