बसना :  लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते खेत में की पलटी, मामला दर... - CG Sandesh

बसना : लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते खेत में की पलटी, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत गिल ढाबा के पहले तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये वाहन को खेत में पलटी कर देने पर मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी के अनुसार पर्विन गिरी 02 अप्रैल 2021 के सुबह 09.00 बजे दूर्गेश यादव, तिलक ठाकुर के साथ गोपाल गिरी के स्वीफ्ट वाहन क्र0 CG 10 F 8999 में बैठकर काम करने बरगढ़ जा रहे थे कि दोपहर 03.30 बजे एनएच 53 रोड किनारे गिल ढाबा के पहले खेत के पास वाहन चालक गोपाल मिरी पिता कैलाश गिरी उम्र 35 वर्ष वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर गिल ढाबा के पहले खेत में पलटी कर दिया जिससे पर्विन गिरी एवं दूर्गेश यादव ,तिलक ठाकुर को चोंट आयी, व डायल 112 वाहन को सुचना करने पर मौके पर आकर उन लोगो को सरकारी अस्पताल बसना में ईलाज हेतु भर्ती कराये.

इसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें