बसना : 5 किलो गांजा जप्त. - CG Sandesh

बसना : 5 किलो गांजा जप्त.

बसना पुलिस की टीम ने 2 अप्रैल 2021 को पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम बम्हनी सड़क में पहूंचकर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कर रही थी तभी उड़ीसा बसना की तरफ से एक संदिग्ध दो पहिया वाहन CG 04 DD 8961 आई जिसे रोककर पुछताछ किया तो चालक ने अपना नाम देवीचंद महानंद तथा पीछे बैठा व्यक्ति कुशराम साहू दोनो ग्राम परसोदा थाना झारबंद उड़ीसा का रहने वाला बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में 4.800 कि0ग्रा0 मादक पदार्थ गांजा एवं दो प्लास्टिक डिब्बा में 100 -100 ग्राम सेम्पल गांजा कुल 200 ग्राम गांजा, जुमला गांजा 05 कि0ग्रा0 कीमती 50,000 रूपये, एक दोपहिया वाहन CG 04 DD 8961 कीमती 25000 रूपये, एक मोबाईल जियो कम्पनी ,नगदी 800/- रूपये को जप्त कर आरोपी देवीचंद महानंद तथा कुशराम साहू का कृत्य अपराध धारा 20 ख NDPS ACT का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें