पिथौरा : दरवाजा को खटखटाकर जान सहित मारने की धमकी, मामला दर्ज.
पिथौरा थाना अंतर्गत रानीसागर पारा में घर के दरवाजा को खटखटाकर बाहर निकलो कहकर गाली गुप्तार कर जान सहित मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 मार्च 2021 को रात्रि करीबन 10/00 बजे ओस बाई यादव अपने घर में थी. उसी समय मोहल्ला के लल्ली राजपूत, धान बाई राजपूत, पेनम राजपूत के द्वारा उसके घर के दरवाजा को ठुक ठुका कर बाहर निकलो बोलकर उसे गाली गुप्तार कर जान सहित मारने की धमकी दिया. मामले में प्रार्थीया के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपीयों पर अपराध धारा 294, 506, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें