कांकेर : होम आईसोलेशन के प्रोटोकाल का उल्लंघन... मामला दर्ज
बरदेभाता का मामला, कुछ दिनों पहले मास्क चालान कार्यवाही करते हुए भी ठीक इसी तरह की लापरवाही जिले के नागरिको में देखने को मिली थी जहां, उक्त जांचकर्ता ने मास्क नहीं पहनने पर चालान मांगी, इसके विपरीत अन्य नागरिक आवेश में आ गया था, धारा 144 के लागू होने के बाद जहां शासकीय कर्मचारी कार्य में लगे हुए है वही आम जनता अपनी समझ का बखूबी परिचय दे रही है.
नोवेल कोराना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखे हुये कोविड-19 से घनात्तमक सभी मरीजों को कोविड हस्पिटल या होम आईसोलेशन में रखा जाता है दिनांक 23.03.2021 को रेपिड एन्टीजन से आसमा खान उम्र 34 पति सिराज अहमद खान पता बरदेभाटा घनातत्मक रिपोर्ट प्राप्त हुआ था । तत्पश्चात उन्हे होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी गई थी दिनांक 24.03.21 को उनके परिवार के अन्य सदस्यों का कोविड जांच सैंपलिंग के लिए मोबाईल टीम उनके घर पहुंची उस समय घर में ताला लगा हुआ था एवं उनके घर के कोई भी सदस्य मौजूद नहीं थे ।
उनके मोबाईल नम्बर बार बार कल कर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया । उनके द्वारा मुश्किल से 1 बार फोन उठाकर केवल ये जानकारी दी गई कि सभी दुर्ग आ गये है ऐसा कह कर जानकारी दी और फोन काट दिया गया । ये होम आईसोलेशन के प्रोटोकाल का पूर्ण रूप से उल्लंघन है । जिसकी सूचना अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं इन्सीटेंड कमांडर (कोविड-19) को देने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। लिखित आवेदन पर से आरोपियां आसमा खांन के विरूध्द अपराध धारा 188,269,270,271 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।