परेश रावल हुए कोरोना संक्रमित, कुछ दिन पहले ली थी पहली डोज - CG Sandesh

परेश रावल हुए कोरोना संक्रमित, कुछ दिन पहले ली थी पहली डोज

एक्टर परेश रावल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। इसके बाद भी उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिेए दी है। परेश ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ''दुर्भाग्य से मेरी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 10 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे निवेदन है कि कृपया अपना कोरोना वायरस का टेस्ट करा लें।''

बता दें कि परेश रावल ने 9 मार्च को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। उन्होंने अस्पताल से अपनी तस्वीर भी शेयर की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि ''वी फॉर वैक्सीन। सभी डॉक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन हेल्थवर्कर्स और साइंटिस्ट का शुक्रिया।''

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें