महासमुन्द समीपस्थ ग्राम बम्हनी में महिला की धारदार चाकू से हत्या,हत्यारे की सुराग जुटाने में लगी पुलिस
महासमुंद. जिला मुख्यालय से महज 10 किमी दूर ग्राम पंचायत बम्हनी गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना हो गई शुक्रवार की रात एक महिला की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। महिला घर पर अकेली थी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और जांच शुरू की।
महिला का नाम संतोषी यादव पति परमानंद यादव उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है ।सूचना पाकर घटना स्थल पर महासमुंद पुलिस पहुंच गई है। विवाहिता महिला को चाकू मारकर हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार मृतका का पति सहकारी विभाग में कार्यरत है। पति-पत्नी दोनों साथ में रहते है। बेटा-बेटी का विवाह कर चुके थे।घटना का समय शुक्रवार रात्रि 7 और बजे 8 के बीच बताई जा रही है। अभी तक घटना के कारण अज्ञात है। किसने चाकू मारी क्यो मारी इसकी जानकारी पुलिस छानबीन कर रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें