असम विधानसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघ... - CG Sandesh

असम विधानसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल, छ. ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम से मुलाकात कर रणनीति बनाकर कार्य करने की दी सलाह एंव शुभकामनाये

असम में विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान होते ही चुनावी रणनीति लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज 25 मार्च को सभी पार्टियां पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया।
असम विधान सभा चुनाव तीन चरण में सम्पन्न होना है जिसका नियत तिथि 27 मार्च 1 अप्रेल और 6 अप्रेल है ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम अभी असम चुनावी दौरे पर है ,छत्तीशगढ़ के तर्ज पर दीन रात एक कर छत्तीशगढ़ कांग्रेस कमेटी की टीम टियोक विधानसभा के उम्मीदवार पल्लवी गोगोई के जीत के लिए पसीना बहा रही है।

असम विधान सभा चुनाव का प्रभारी अभी छत्तीशगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है ,और उनके निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद तिवारी के नेतृत्व में छत्तीशगढ़ के युवा टीम असम के मतदाताओ को छत्तीशगढ़ के विकास मॉडल ,को बता रही ।

खल्लारी विधान सभा के युवा नेता केजू चक्रधारी ने  सी जी  संदेश को फोन के माध्यम से असम चुनावी हलचल के बारे में बताया कि ,असम चुनाव प्रचार के लिए टियोक विधानसभा अंतर्गत डिब्रूगढ़ छत्तीशगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गए थे जहां ,छत्तीशगढ़ के युवा टीम से मुलाकात कर असम चुनाव के बारे चर्चा हुआ एंव ,चुनावी तारीख नजदीक होने के कारण कैसे रणनीति बनाकर कार्य करना है ,सभी से जानकारी साझा किए ।

खल्लारी के युवा नेताकेजुचक्रधारी ने बताया कि असम के मतदाता का झुकाव कांग्रेस पार्टी के प्रति देखने को मिल रहा है ,इस चुनावी माहौल में छत्तीसगढ़ विधानसभा जैसे ही चुनावी लहर है ,युवा बुजुर्ग सभी के जुबान पर कांग्रेस पार्टी का विजय प्राप्त होना बताया जा रहा है ,छत्तीशगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीशगढ़ कांग्रेस कमेटी के युवा टीम ,की बेहतर कार्य के लिए सराहना कर शुभकामनाए दी, असम दौरे पर टीम में शामिल सचिन रोहिला, अखिलेश त्रिपाठी, अजय दिव्य, अपराजित तिवारी एवं खल्लारी के युवानेता केजू चक्रधारी पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष एंव समस्त युवा नेता।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें