सरफिरे आशिक ने देर रात नाबालिक के घर अपने साथियो के साथ फिल्... - CG Sandesh

सरफिरे आशिक ने देर रात नाबालिक के घर अपने साथियो के साथ फिल्मी स्टाइल में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाते हुए की पत्थरबाजी.

जशपुर जिला पत्थलगांव- एकतरफा प्यार में पागल एक प्रेमी ने नाबालिक किशोरी व उसके परिजनों का जीना मुहाल कर दिया है, बार बार नाबालिक को फोन कर मुझसे शादी करो नहीं तो तुम्हें भगा ले जाऊंगा जैसी धमकी से परेशान नाबालिक के परिजनों ने जब अपनी बेटी को मोबाईल से दूर कर दिया तो सरफिरे आशिक ने देर रात नाबालिक के घर अपने साथियो के साथ फिल्मी स्टाइल में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाते हुवे डंडा व पत्थरबाजी कर तोड़ फोड़ मचाने का प्रयास किया.

यह घटना उस वक्त हुई जब नाबालिक अपने परिजनों के साथ घर में सो रही थी घर के बाहर मचे कोहराम से परिजनों के साथ साथ पड़ोसी भी जाग गये जिसके बाद आशिक अपने दोस्तों के साथ गली में सभी को डंडा लहराकर धमकाते हुवे वहा से चलते बने फ़िल्मी अंदाज में घर में घुसकर डंडा व पत्थर से कोहराम मचाने की इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

घटना के बाद से परिजनों में अपनी सुरक्षा को लेकर डर बना हुवा है, पत्थलगांव थाना प्रभारी जीवन लाल जांगडे ने बताया की इस मामले में परिजनों की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 456,427,294,506,354 घ पाक्सो एक्ट की धारा 12 कायम कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है उन्होंने बताया की मुख्य आरोपी हर्षित उर्फ़ हेमंत यादव पिता निधि यादव पत्थलगांव महुवाटिकरा निवासी है जो एक तरफा प्यार वाले मामले में नाबालिक के घर देर रात पहुंचकर गुंडागर्दी करते हुए गाली गलौज व पत्थरबाजी करने लगा बाद में घरवालों और पड़ोसियों के द्वारा उठ जाने से आशिक अपने दोस्त साथ फरार हो गया.

हर्षित अपने साथियों के साथ देर रात नाबालिका के घर पहुंचे घर में सो रहे परिजनों को गाली गलौज करना शुरू कर दिया हाथ में डंडे व पत्थर लिए अपने दोस्तों के साथ घर पर बाउंड्री को छलांग कर पत्थर मारने लगे और घर में लगे सीसी कैमरे को तोड़ दिया हो हल्ला आवाज से परिजनों आस-पड़ोस के लोग उठ गए जिसके बाद आशिक अपने साथियों के साथ फरार हो गया परिजनों ने इसकी शिकायत पत्थलगांव थाने में की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें