सांसद चुन्नी लाल साहू ने केंद्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री गडकर... - CG Sandesh

सांसद चुन्नी लाल साहू ने केंद्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री गडकरी से की मुलाकात, सड़क निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारम्भ करने का किया आग्रह

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांंसद चुन्नीलाल साहू ने केंद्रीय सडक एवं परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी से मुलाकात कर महासमुंद बाईपास मार्ग, बागबाहरा बाईपास मार्ग, व बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण तथा गरियाबंद देवभोग सडक मार्ग निर्माण के के अलावा अन्य समस्या के बारे में ज्ञापन सौपा । केंद्रीय सडक एवं परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी मुलाकात कर सौपे गए ज्ञापन में सांंसद साहू ने महासमुंद शहर के लिए बाईपास मार्ग, बागबाहरा नगर में बाईपास मार्ग व बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण तथा गरियाबंद देवभोग सडक मार्ग निर्माण के लिए आ रही अडचने को दूर कर निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया है।

परिवहन मंत्री को सांसद साहू ने बताया कि रायपुर से अभनपुर राजीम होकर गरियाबंद-देवभोग जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की स्वीकृति उपरांत निर्माण हेतु विशेष क्षेत्र उदंती अभ्यारण होने के कारण वन एवं पर्यावरण विभाग की अनुमति नहीं मिलने से सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा सड़क की जर्जर हालत एवं एकाकी रोड होने के कारण आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें