महासमुंद : बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी,  मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुंद : बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड नं 10 ईमलीभाठा में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पारसमणी चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च 21 के सुबह 09:30 बजे वह अपने परिवार सहित अपने ससूराल भिलाई गया था, जहां से 24 मार्च 21 को 11:30 बजे वापस आया तो देखा कि उसके घर के सामने गेट का ताला टूटा हुआ तथा गेट खूला हुआ था. अन्दर गया तो देखा मुख्य द्वार का कुंडी भी टूटा हुआ है, तब वह अन्दर घूस कर अपने कमरे को देखा उसके कमरे का भी ताला टूटा हुआ था. अन्दर झांक कर कमरे को देखा तो लोहे का आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखे हुये जेवरात किमती लगभग 140000 एवं नगदी रकम 5000 रूपये. कुल जुमला 1,45,000/- रूपये। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें