महासमुंद : 14 पौवा देशी प्लेन व 5 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त. - CG Sandesh

महासमुंद : 14 पौवा देशी प्लेन व 5 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त.

महासमुंद पुलिस को 24 मार्च 2021 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम ग्राम बरोंडाबाजार मवेशी बाजार कुऑ के पास अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान ग्राम बरोंडाबाजार मवेशी बाजार कुऑ के पास पहुंचे जहां एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखा था, जिसे घेराबंदी कर पकडे जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम रामकुमार टंडन पिता कुमार टंडन उम्र 25 साल साकिन बरोंडाबाजार थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया.

पुलिस ने बताया कि संदेही राम कुमार टंडन के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 14 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी 180 ML जुमला 2530 एमएल किमती 1120 रूपये एवं 5 पौवा आईकॉन प्रीमियम व्हस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक शीशी 180 एमएल जुमला 900 एमएल कीमती 600 रूपये , कुल जुमला शराब 3420 ML कुल कीमती 1720 रूपया रखे मिला। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें