पत्नी के सिर पर परसुल से वार कर उतारा मौत के घाट … अपने पिता... - CG Sandesh

पत्नी के सिर पर परसुल से वार कर उतारा मौत के घाट … अपने पिता पर भी कर चुका है हमला..

केडार थाना क्षेत्र अंतर्गत भकुर्रा से सनकी पति द्वारा मामूली विवाद को लेकर पत्नी के सर पर ( सब्जी काटने का औजार) परसुल से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे चंद्रकुमार बंजारा और उसकी पत्नी लखेश्वरी बंजारा से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह रसोई में रखे परसुल को उठा लाया और लखेश्वरी के सिर पर दे मारा। गंभीर जख्म होने के कारण गहरा घाव हुआ, खून बहने के साथ ही वह अचेत हो गई। परिजन और आसपास के लोगों ने उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में भर्ती कराया। यहां दोपहर डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई।

पिता पर भी हमला कर चुका है आरोपी–

पुलिस ने बताया कि आरोपी चंद्रकुमार सिरफिरा है। वह बात-बार पर झगड़ा करता है मारपीट पर उतारू हो जाता है। कुछ दिन पहले उसने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपने पिता पर भी हमला कर दिया था । जिस लखेश्वरी की हत्या हुई है, उसकी शादी पहले चंद्रकुमार के बड़े भाई के साथ हुई थी। पहले पति की मौत के बाद परिवार और समाज की पहल पर देवर चंद्रकुमार के साथ कर दी गई थी ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें