पिथौरा : अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत.
थाना पिथौरा अंतर्गत ग्राम मुढीपार के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
दिनेश कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि उसके पिताजी हेमचंद पटेल सिंचाई विभाग में टाईम कीपर के पद पर पिथौरा में पदस्थ थे कि 23 मार्च 2021 को सुबह करीबन 10 बजे दिन में उसके पिताजी शासकीय कार्य की देखरेख हेतु ग्राम छिबर्रा की ओर नहर मरम्मत की कार्य के देखरख करने अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 6347 में गये थे. जो शाम को वापस आते समय ग्राम मुढीपार के पास एनएच 53 रोड में किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारने से सिर में गंभीर किस्म का चोट लगने से मौत हो गया. जिसपर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें