भारतीय वायु सेना का हेलीकाप्टर तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग,तकनीकी सुधार के बाद नारायणपुर जाएंगे डीजीपी डी. एम .अवस्थी
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई है। डीजीपी डीएम अवस्थी बीएसएफ के हेलीकाप्टर में सवार होकर नारायणपुर जा रहे थे। इस दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की वजह से हेलीकॉप्टर वापस लौट आया।हेलीकॉप्टर के ठीक होने के बाद DGP दोबारा नारायणपुर के लिए रवाना होंगे। बता दें कि डीजीपी आज नारायणपुर पहुंचकर ग्राउंड जीरो जाएंगे। वहीं नक्सली घटना की जानकारी लेंगे।
गौरतलब है कि नक्सलियों ने डीआरजी जवानों से भरी बस को निशाना बनाया, जिससे पांच जवान शहीद हो गए। वहीं, 12 जवान घायल हो गए, जिसमें से 7 गंभीर जवानों को रायपुर रेफर किया गया है।नक्सलियों ने नारायणपुर के मरोड़ा गांव के पास सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। शहीद जवानों को आज नारायणपुर में श्रद्धाजलि दी जाएगी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें