तुमगांव : मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारने से मौत,  मामला दर... - CG Sandesh

तुमगांव : मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारने से मौत, मामला दर्ज.

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय कुमार भारती पिता नरसिंह भारती उम्र 25 वर्ष तेन्दूवाही थाना तुमगांव का 10 फरवरी 21 को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LL 5346 में कोडार बांध पिकनिक मनाने गया था.


जहाँ से पिकनिक मनाकर वापस आते समय कोडार बांध के पास पझरा नाली मोड के पास मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 6217 का चालक अपनी मोटर सायकल को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते आकर विजय कुमार भारती के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट किया जिससे विजय कुमार भारती मोटर सायकल सहित पझरा नाली में गिर गया.

गिरने से विजय कुमार भारती के सीना, सिर चेहरा में चोंटे आई. जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुन्द ले गये जहां डाक्टर चेक कर मृतक घोषित कर दिया. जिसपर आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 6217 के चालक के विरूद्ध धारा 304-A IPC का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें