अन्तागढ़ : सालों से चल रहे अवैध दवाखानों पर स्थानीय प्रशासन क... - CG Sandesh

अन्तागढ़ : सालों से चल रहे अवैध दवाखानों पर स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही...

नगर पंचायत अन्तागढ़ के भारतीय स्टेट बैंक के बगल में स्थित सरकार दवाखाने पर आज स्वास्थ विभाग सहित पुलिस व प्रशासनिक अमले ने छापा मारा जिसमे दवाखाने से इलाज करा रहे मरीज सहित दवाइयां व प्रेग्नेंसी किट जप्त किया गया, इस दवाखाने के संचालक के पास इन दवाइयों व मरीजीन के इलाज करने का कोई वैध दस्तावेज नही मिलने की स्थिति में विभाग द्वारा इस दवाखाने को सील कर दिया गया।
बता दें क्षेत्र में गाँव गाँव मे इन झोलाछाप डॉक्टरों ने अवैध कारोबार का जाल बिछा रखा है जिसमे गर्भपात सहित अवैध रूप से मरीजों के इलाज कर ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है।
सालों से चल रहे इन अवैध सद्वाखानो पर कार्यवाही नही की जा रही थी जिससे इन झोलाछप डॉक्टरों के हौसले बुलंद थे किंतु अब प्रशासनिक कार्यवाही से इन अवैध दवाखानों के संचालकों में भय है।

करीब दो साल पहले भी प्रसाशन ने ऐसे ही कार्यवाही कर इन दवाखानों को सील किया था किंतु राजनीतिक हस्तक्षेप व जिला चिकित्सा अधिकारी को इन संचालकों द्वारा दिये गए शपथ पत्र की वजह से इन दवाखानों को वापस खोलने की अनुमति दे दी गई थी। अब जबकि इन दवाखानों के पास वैध लाइसेंस या दस्तावेज नही मिला है अब ये किस आधार पर वापस अपने दवाखानों को संचालित करेंगे।

इस कार्यवाही के सम्बंध में ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सम्भाकर ने बताया कि बहोत समय से इन प्राइवेट दवाखानों के सम्बंध में शिकायते मिल रही थी, जिसमे मरीजों के इलाज सहित अवैध गर्भपात जैसे कार्यों को अंजाम दिए जाने की खबर थी, हमने छापा मार कार्यवाही ही जिसमे अवैध रूप से इलाज करते मरीज सहित दवाइयां और प्रेग्नेंसी किट जप्त किया गया ,पंचनामा बना कर आगे कार्यवाही की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें