उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का महिलाओं के पहनावे को लेकर ओछी टिप्पणी किया जाना उनकी हीन मानसिकता को दर्शाता है : रूबी सिंह ठाकुर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के जींस पहनने को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रूबी सिंह ठाकुर ने कहा कि एक प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार महिलाओं के पहनावे को लेकर ओछी टिप्पणी किया जाना उनकी हीन मानसिकता को दर्शाता है एक उच्च पद पर बैठे व्यक्ति इस प्रकार की सोच अगर महिलाओं के प्रति रखता है तो उनके जो हजारों लोग हैं वह भी इन से प्रेरित होकर इसी प्रकार की मानसिकता से ग्रसित होकर महिलाओं पर छींटाकशी ताने बाजी और अन्य प्रकार के गंभीर अपराधों को अंजाम देते हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के प्रति की गई गलत टिप्पणी कि हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं आज जो देश में महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि हो रही है उसमें बहुत बड़ा कारण महिलाओं के प्रति पुरुषों की हीन मानसिकता है और जब महिलाओं के प्रति हीन मानसिकता रखने वाले लोग ऊंचे ओहदे पर पहुंचते हैं या ऊंचे पद पर होते हैं और उनके द्वारा इस प्रकार की सार्वजनिक टिप्पणी महिलाओं के पहनावे को लेकर की जाती है तो यह और भी ज्यादा गंभीर बात हो जाती है
तीरथ सिंह रावत जी को आर एस एस के लोग जब चड्ढा पहन के लेफ्ट राइट करते हैं उस पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन महिलाएं अगर रफ जींस पहनती हैं तो वह इस पर वे सवाल खड़े करते हैंसामाजिक कार्यकर्ता रूबी सिंह ठाकुर ने बताया कि आज के दौर में महिलाओं के प्रति कुछ लोगों की मानसिकता को बदले जाने की जरूरत है जो लोग महिलाओं के रफ जींस पहनने पर उन पर उंगलियां उठा रहे हैं उनका नजरिया और नजर दोनों महिलाओं के प्रति गलत है क्योंकि महिला अगर सलवार सूट पर भी निकलेगी तो ऐसे लोग उस पर भी अपने गलत नजरिए से गलत टिप्पणी करेंगे जो लोग नारी का सम्मान करते हैं वे लोग नारी किसी भी परिधान में हो उस को सम्मान की नजर से देखते हैं
रूबी ठाकुर ने बताया कि आज के दौर में महिलाएं फाइटर प्लेन उड़ा रही है आईएएस आईपीएस इंडियन आर्मी का प्रतिनिधित्व कर रही है सराईपाली पर हमारे द्वारा भी लावारिस लाशों का कफन दफन करना मुक्तिधाम में सफाई करना गौ सेवा में मृत गायों का कफन दफन करना घायल गायों का इलाज कराना लावारिस बीमार बुजुर्गों का इलाज कराना ऐसे बहुत से कार्य किए जाते हैं परंतु यहां भी कुछ पुरुष समाज में ऐसे लोग हैं जो मेरे द्वारा किए जा रहे कार्यों पर आपत्ति जताते हैं कि महिला मुक्तिधाम क्यों जाती है ऐसे में भी अगर लोगों की मानसिकता नहीं बदल रही है तो उन्हें शर्म आनी चाहिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भारत की तथा विश्व की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए