असम में चुनाव जीत दर्ज कराने भूपेश बघेल असम भेज रहें है, कांग्रेस की युवा टीम
असम विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, असम की विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे निकट आते जा रहा है वैसे-वैसे सभी पार्टी अपने अपने पार्टी की जीत दर्ज कराने प्रचार प्रसार करने में लगी है। बता दें कि असम विधान सभा चुनाव 27 मार्च को सम्पन्न होने है. जगह-जगह रोड शो, राजनीतिक मंच के माध्यम एंव घर-घर जाकर असम के मतदाताओं को लोक लुभावन वादों के साथ अपने पार्टी में वोट करने को कह रहे है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में विधान सभा चुनाव कांग्रेस के प्राभारी है। और निरंतर असम दौर पर है, एंव छत्तीसगढ़ से लगातार चुनाव के विषय मे जानकार एंव वरिष्ठ कांग्रेसी सहित युवाओं की टीम को लगातार असम चुनाव प्रचार के लिए रवाना कर रहे हैं, जिससे असम के युवा वर्ग छत्तीसगढ़ की विकास मॉडल को समझ सकें।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश एंव संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन एंव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव विनोद तिवारी के नेतृत्व में, पुनः रायपुर एंव खल्लारी विधान सभा की युवा दल असम पहुंची है. जिसमे खल्लारी के युवा नेता केजू चक्रधारी पुनः असम दौरे पर रवाना हुए हैं। और टियोक विधानसभा के मध्य जोराहट एंव कलियापानी में मतदाताओं के बीच टीम के साथ प्रचार प्रसार करके मतदाताओं को छत्तीसगढ़ की विकास मॉडल से रूबरू करवा रहे हैं.
युवा नेता केजू चक्रधारी ने बताया कि असम के मतदाता का रुझान कांग्रेस पार्टी के प्रति देखने को मिल रहा है निश्चित ही इस बार असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी, असम दौरे पर टीम में शामिल सचिन रोहिला, अखिलेश त्रिपाठी, अजय दिव्य, अपराजित तिवारी एवं समस्त युवा कांग्रेस नेता हैं।
