अंडोला मे बह रही रामनाम की गंगा... निकाली गई भव्य शोभा यात्र... - CG Sandesh

अंडोला मे बह रही रामनाम की गंगा... निकाली गई भव्य शोभा यात्रा...

सारंगढ़--सारंगढ़ विकास खण्ड के गाँव अंण्डोला में विगत वर्षो के बाद आज रविवार 14 मार्च से श्री रामचरित्र मानस अखण्ड नवधा रामायण का आयोजन किया गया। कलश यात्रा के साथ अखण्ड नवधा रामायण का गाँव मे भव्य शोभायात्रा निकाल कर शुभारंभ हुआ नवधा रामायण का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। आयोजको द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।आज शाम 4 बजे आयोजन स्थल से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यक्रम परिसर में इकट्ठा हुए।वहां से गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जो गांव के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए अखण्ड नवधा रामायण स्थल पहुंची श्री विजयानंद शर्मा जी के श्री मुख्य से कथा प्रवचन होंगे अखंड नवधा रामायण में दूर-दराज से ग्रामीण नवधा रामायण का रसपान करने बड़ी संख्या में पहुंचेंगे अखंड नवधा रामायण गायन करने एवं अपनी-अपनी कला भक्ति की प्रस्तुति देने आस पास के लोग भी पहुंचे हैं। समस्त ग्रामवासी एवं श्रद्धालु शामिल रहे!

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें