गर्भवती पत्नी को पति ने उतारा मौत के घाट ,,छह माह पहले मन्दि... - CG Sandesh

गर्भवती पत्नी को पति ने उतारा मौत के घाट ,,छह माह पहले मन्दिर में की थी शादी

राजधानी रायपुर स्थित जंगल सफारी के पास हत्या मामला सामने आया है। दरअसल आरोपी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है ​कि आरोपी ने मृतक युवती से 6 महीने पहले ही मंदिर में शादी की थी। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला राखी थाना क्षेत्र का है, जहां राजिम क्षेत्र में रहना वाले युवक ने अपनी गर्भव​ती पत्नी की हत्या कर दी। बताया गया कि शादी के कुछ दिनों तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच अकसर विवाद होता था। रविवार को युवक अपनी पत्नी को जंगल सफारी घुमाने के नाम पर लाया और चाकू मारकर हत्या कर दी।।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें