महासमुंद के छात्रों को दी जाएगी पीएससी, व्यापम, एसएससी व रेलवे की निःशुल्क कोचिंग
महासमुंद जिला प्रशासन द्वारा 2019 से संचालित की जा रही नवकिरण अकादमी में निःशुल्क पीएससी कोचिंग के साथ अब एसएससी, व्यापम और रेलवे की भी तैयारी करायी जाएगी.
जिला प्रशासन द्वारा 2019 से निःशुल्क पीएससी की ही कोचिंग महासमुंद के छात्रों को दी जा रही थी परन्तु अब पीएससी के अलावा व्यापम, रेलवे और एसएससी परीक्षाओं के लिए भी निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी.यहाँ अध्ययनरत छात्र-छात्रों को विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा. इसके लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की तलाश की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द निःशुल्क कोचिंग प्रारंभ करने के लिए तयारी की जा रही है. जिला समन्वयक ने बताया कि कोचिंग प्रारंभ होने पर छात्रों का पंजीयन कराया जाएगा.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें