आज निपटा लें सारे काम, कल से चार दिन बंद रहेंगे बैंक - CG Sandesh

आज निपटा लें सारे काम, कल से चार दिन बंद रहेंगे बैंक

जिन लोगों का राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता है उनका अगर बैंक में कोई बेहद जरूरी और महत्वपूर्ण काम है तो इस जल्द निपटा लेने का आज मौका है। क्योंकि, शनिवार से मंगलवार तक बैंक लगातार बंद रहेंगे। शनिवार को सभी बैंकों में दूसरे शनिवार का अवकाश है। अगले दिन रविवार है।

इसके अलावा सोमवार 15 मार्च और मंगलवार 16 मार्च को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल का ऐलान किया गया है। जिसके चलते राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे। बुधवार को सभी बैंक खुलेंगे। आज शुक्रवार को और हड़ताल के बाद बुधवार को बैंक खुलने पर बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें