तीन दिवसीय ऐतिहासिक नाचागम्मत महोत्सव के तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय नाचागम्मत लोक कलाकार कल्याण संघ का बैठक राजनांदगांव करमतरा में सम्पन्न
दुर्ग जिले के ग्राम निकुम में होने वाली ऐतिहासिक नाचा गम्मत महोत्सव की तैयारी के लिए प्रदेश नाचा गम्मत संघ के तत्व धान एक सभी नाचा गम्मत पार्टी के संस्थापकों के साथ बैठक आयोजित किया जिसमें महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी नाचा पार्टी के कलाकारों को जिम्मेदारी दी गयी है छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में पहली बार नाचागम्मत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के अनेक मंत्री सम्मलित होंगे.छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय नाचागम्मत लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष रजीत चक्रधारी ने बताया कि यह आयोजन से नाचागम्मत से जुड़े कलाकारों के लिए वरदान स्वरूप होगा और आने वाले दिनों में नाचागम्मत को एक नया पहचान मिलेगा
बैठक में महोत्सव की कार्ययोजना रुपरेखा तैयार किया गया इस प्रकार बैठक में शामिल नाचागम्मत संघ प्रदेश उपाध्याक्ष हर बचन श्रीवास प्रदेश सचिव धु्व साहु प्रदेश सचिव प्रदेश कोषाध्यक्ष माखन साहु प्रदेश सलाहकार डोमार कुंवर प्रदेश संरक्षक कमलनारायण देशमुख.पंचराम जी कुबेर माणिकपरी जी भुपेश रजक सहित समस्त नाचा गम्मत संघ के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा सभी नाचा गम्मत संघ में जुड़े पार्टियों को शुभकामनाएं दी है और इस बैठक को सफल बनाने के लिए राजनांदगांव जिला के नाचा संघ अध्यक्ष भुपेन्द्र साहु जी को आभार व्यक्त किये हैं.