महासमुन्द : पुलिस विभाग द्वारा" अभिव्यक्ति" महिला जनजागरूकता" सप्ताह के अंतर्गत ,महिलाओं को कर रही जागरूक
कोमाखान क्षेत्र के अंतर्गत वानाचल ग्राम टुहलु चौकी में पुलिस विभाग महासमुन्द द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ,के निर्देश एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर के मार्गदर्शन में जिले भर में अन्तर्राष्टीय महिला दिवस के मौके पर "अभिव्यक्ति"महिला जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,।इसी तारतम्य में कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत टूहलु चौकी में अभिव्यक्ति महिला जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस प्रशासन से S,D,O,P, लितेश सिंह ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिलादीवस की शुभकामनाये देते हुए महिलाओं के सुरक्षा एंव जागरूकता के विषय मे ,बाल विवाह ,किसी अपराधी तत्व का साथ न देने ,रेप जैसे जघन्य अपराध ,आत्म रक्षा ,पीड़ित क्षतिपूर्ति योजनाओं,टोनही निवारण नशापान जैसे आदि विषयों पर महिलाओं को जागरूक किया गया.
इस मौके पर ग्रामीण आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में महिला समूह एंव ग्रामीण महिला सहित बालिकाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूह को पुरष्कृत भी किया गया ,इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य राम बाई ठाकुर,, अध्यक्षता सतपति मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत टुहलु विराजमान थी ।इस मौके पर ग्राम टुहलु एंव आसपास के ग्रामीण महिलाओं के साथ पुरुष वर्ग भी कार्यक्रम में भाग लिए ,कार्यक्रम में उपस्थित भीड़ को देख S,D,O,P,लितेश सिंह ने कहा कार्यक्रम में इतना भीड़ देख यह ज्ञात होता है अब जनता और पुलिस के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित हो रहा है ,और आप लोगो के हर कदम पे महासमुन्द पुलिस आपके साथ है आप भी खुल कर आगे आये और पुलिश प्रशासन की मदत करे ,अंत मे S,D,O,P, लितेश सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम समापन की घोषणा की ।