नलों से टुल्लूपम्प के द्वारा पानी चोरी करने पर होगी कार्रवाई ,5लोगो की कमांडो दल गठित ,प्रकाश चन्द्राकर
गर्मी के मौसम में पानी की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ,इसलिए महासमुन्द नगर पालिका द्वारा ,समस्या से निजात पाने के लिए रूप रेखा तैयार कर अभी से नल कनेक्शन में अवैध तरीके से टुल्लू पम्प लगाकर ,पानी की चोरी करने वालो पे नकेल कसने के लिए मन बना चुकी है ।कुछ दिनों से महासमुन्द के कई मुहहल्ले से पानी की सुचारू व्यस्था ठीक ना होने से नगर पालिका में शिकायत किया जा रहा था ।नल कनेक्शन में टुल्लू पंप से पानी चोरी की जांच के लिए 5 लोगों की विशेष कमांडो टीम बनाई है। नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने पीआईसी की आपात बैठक लेकर नलों से टुल्लू पंप के जरिए पानी चोरी करने वाले लोगों पर नकेल कसने का कड़ा निर्णय लिया है।
इस दौरान सदस्यों ने कहा कि गर्मी मौसम में सर्वाधिक घरेलू नल कनेक्शन में टुल्लू पंप लगाकर पानी चोरी की जाती है। जिसके चलते आसपास के घरों में प्रति माह शुल्क जमा करने वाले लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाता है। इस बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है कि पहले चरण में कमांडो टीम सभी घरों का निरीक्षण करते हुए नल कनेक्शन से टुल्लू पंप लगा हुआ पाये जाने पर टुल्लू पंप की जप्ती की कार्यवाही की जाएगी। जिस घर से टुल्लू पंप जब्त होगी उस घर का नल कनेक्शन काटा जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि जब्त टुल्लू पंपों की नीलामी की जाएगी। साथ ही बैठक पीआईसी सदस्यों ने कहा कि पानी चोरी करने वाले कितने भी प्रभाशाली व्यक्ति क्यों न हो बख्शा नहीं जाएगा। कमांडो टीम में शुभम सेन, हिमांशु तिवारी, प्रमोद साहू, नीरज वचंद्राकर तथा प्रहलाद यादव को शामिल किया गया है।