सरायपाली : अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति पकड़ाए.
सरायपाली पुलिस ने 09 मार्च 2021 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम इच्छापुर में सूरज नामक व्यक्ति को अपने बाड़ी में अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान ग्राम इच्छाहपुर पहुंचकर सुरज नामक व्यक्ति के बाडी में घेराबंदी कर दबिश दिया, जहां सूरज दास उपस्थित था जिससे पूछताछ करने पर शराब रखना कबुल किया.
पुलिउस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक 05 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक जरिकेन में 03 लीटर हाथ भट्ठी से बना महुआ शराब कीमती करीबन 600 रू0 को जप्त किया गया. तथा आरोपी सूरज दास पिता सुनील दास उम्र 22 साल साकिन इच्छापुर थाना सरायपाली का कृत्य अपराध धारा 34(1) अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
इसी तरह से पुलिस ने मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम पोडापाली में जीवराखन डहरिया नामक व्यक्ति अपने मकान के परछी में शराब पीने के लिए साधन मुहैय्या करा रहा है, पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान ग्राम पोडापाली में जीवराखन डहरिया के मकान में दबिश दिया.
जहाँ शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम जीवराखन डहरिया पिता बेनूराम डहरिया उम्र 33 वर्ष बताया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टीक के पानी बाटल में 200 एमएल हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब एवं 2 नग डिस्पोजल ग्लास कुल कीमती 60 रू. को जप्त किया गया एवं आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.