सरायपाली : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विकासखंड सरायपाली को एनीमिया मुक्त कराने का शपथ दिलाया गया
8 मार्च 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली द्वारा 25वां चरण मितानिन प्रशिक्षण केंद्र छूईपाली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए महिलाओं को होने वाली एनीमिया (रक्त अल्पता) दूर करने की सलाह दी गई. जिसके तहत अपने घर के आस-पास होने वाली हरी साग सब्जी तथा मौसमी फल खाने को कहा गया.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरी बालिका को दिए जाने वाले (आईएफ) आयरन गोली तथा गर्भवती माताओं को दी जाने वाली आयरन तथा कैल्शियम की गोली नियमित रूप से खाने को कहा गया. जो महिलाओं में होने वाली एनीमिया को दूर करती है. प्रत्येक माह की 9 तारीख को उच्च जोखिम एवं एनीमिया महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली भेजने के निर्देश दिए गए. जहां महिला चिकित्सक द्वारा सूक्ष्म रूप से जांच की जाती है
कार्यक्रम के अंत में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू एवं वी.पी.एम. शीतल सिंह द्वारा एनीमिया मुक्त भारत के तहत विकासखंड सरायपाली को एनीमिया मुक्त करने हेतु समस्त मितानिन को शपथ दिलाया गया.