मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन सहित वि... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमो में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर 1.20 बजे बूढ़ा तालाब के पास स्थित बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के पश्चात बघेल पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जाएंगे और वहां दोपहर 3 बजे से अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 7 बजे पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट बाजार जाएंगे तथा वहां छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के समापन समारोह में शामिल होंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें