बसना : जंगली जानवर को मारने के उदेश्य से लगाये गए बिजली तार ... - CG Sandesh

बसना : जंगली जानवर को मारने के उदेश्य से लगाये गए बिजली तार के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत.

बसना थाना अंतर्गत अज्ञात आरोपी द्वारा जंगली जानवर मारने के उदेश्य से बिजली तार बिछाकर प्रवाहीत किया था जिसके चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत होने से मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पाण्डु कुमार पिता विभिषण कुमार उम्र 50 साल 24 नवंबर 2020 को शाम करीब 05.00 बजे शराब खरीदने पिरदा कटेल जा रहा हूं कहकर निकला था जो 25 नवंबर 2020 के दोपहर तक नही आने पर उसका आसपास पता तलाश करने पर, जिराडबरी निवासी कामेन्द्र साहू द्वारा बताया कि एक व्यक्ति अग्निवार पहाडी के नीचे में मृत पड़ा है.

घटना की सुचना पाकर विजय कुमार घटना स्थल पर पहुंचा तो वहां उसके पिता पाण्डु कुमार चीत अवस्था में पड़े दोनो पैर के घुटना नीचे पैरी तार से कटर कर जला हुआ था, तथा पहने कपड़े भी बिजली करंट से बीच बीच में जला हुआ था. नाक मुंह से खुन निकला था.

बताया गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति बिजली करंट जंगली जानवर को फसाने के लिये लगाया था, जिसके  चपेट में आने से पाण्डु कुमार पिता विभिषण कुमार उम्र 50 साल की मृत्यु हुई है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 304-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें