विधायक प्रकाश नायक के जन्म दिवस के अवसर पर परिवार और कार्यकर... - CG Sandesh

विधायक प्रकाश नायक के जन्म दिवस के अवसर पर परिवार और कार्यकर्ताओं ने किया वृद्धाश्रम में फल एवं मिठाई वितरण...

हर वर्ष 7 मार्च को रायगढ़ नगर कांग्रेस द्वारा अपने लाडले युवा विधायक प्रकाश नायक का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाते आ रही है, इस वर्ष भी नगर कांग्रेस द्वारा अपने लाडले विधायक का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।सभी प्रकोष्ठ के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं ओर रायगढ़ विधायक की धर्मपत्नी सुषमा प्रकाश नायक ने आज जन्मदिन के अवसर पर पहाड़ मंदिर के पास स्थित वृद्धा आश्रम में जाकर वृद्ध जनो को फल बिस्कुट ओर मिठाई का वितरण किया।ऐसा आयोजन इनके द्वारा हर वर्ष किया जाता रहा है, सभी वृद्धजन भी अपने पास इन सभी को पाकर काफी खुश नजर आए और सभी ने दिल से रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की और साथ ही साथ उनके धर्म पत्नी को भी आशीर्वाद दिया।

और भी अन्य कई सारे कार्यक्रम नगर कांग्रेस द्वारा अपने लाडले विधायक के जन्मदिन के अवसर पर किया गया उनके निवास पर बधाई देने वालों और केक काटने वालों का तांता दिन भर लगा रहा।नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार ने बताया कि आज सुषमा प्रकाश नायक की मौजूदगी में वृद्धजनों को फल, बिस्कुट, मिठाई का वितरण कर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की लंबी आयु की कामना की गई, हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी बधाई देते हैं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें