कलेक्टर ने दिए चंद्रपुर से सारंगढ़ मार्ग में जहां पैच वर्क जल्द पूर्ण करने के निर्देश...
कलेक्टर भीम सिंह ने वन अधिकार पत्र हेतु प्राप्त अनुमोदित आवेदन को जिला समिति में भेजने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री तथा कलेक्टर जन चौपाल के अंतर्गत लंबित प्रकरणों में तेजी से कार्यवाही करते हुये निराकरण करने के लिये कहा। नेशनल हाईवे के कार्यपालन अभियंता को चंद्रपुर से सारंगढ़ मार्ग में जहां पैच वर्क अधूरा है उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही रायगढ़-बिलासपुर मार्ग पर टॉवर्स के हटाने के काम को भी जल्द पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया।
इस दौरान एडीएम राजेन्द्र कटारा, सीईओ जिला पंचायत ऋचा प्रकाश चौधरी, डीएफओ रायगढ़ प्रणय मिश्रा, अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार व जनपद सीईओ उपस्थित रहे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें