कांग्रेस का, कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह सम्पन्न - CG Sandesh

कांग्रेस का, कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह सम्पन्न

कोमाखान ग्राम खुर्सीपार में खल्लारी विधान सभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन व सम्मान समारोह पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, के तत्वाधान में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अमरजीत भगत सांस्कृतिक एंव खाद्य मंत्री छ. ग.शासन,कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव एंव खल्लारी विधायक द्वारिकाधिस यादव जी थे,विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार यादव अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग ,,डॉ. रश्मि चन्द्राकर ,कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष महासमुन्द ,एंव  महेंद्र चन्दरकर जी विराजमान थे ।कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एंव ग्रामीणों को समबोधित करते हुए
भगत जी ने अपने उद्धबोधन में कहा कि आप सभी वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एंव कांग्रेस जनों की कर्मठता और मेहनत का परिणाम है कि आज छत्तीशगढ़ में कांग्रेस की सरकार है सभी कार्यकर्ता भाइयों को आगे भी एकजुट होकर कार्य करना है और पार्टी को मजबूत बनाय रखना है,


भगत जी ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धता और केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार को आज हमारे छत्तीशगढ़ की कांग्रेस सरकार से सीखने की जरूरत है बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी ,और दिल्ली बॉर्डर पे बैठे आंदोलनरत किसान मोदी सरकार की विफलत नीति को बताती है ।अगर मोदी सरकार हमारी छत्तीशगढ़ सरकार की रोल मॉडल को अपना कर कार्य करती है तो निश्चित तौर पर किसानों को लाभ होगा और आंदोलनरत किसान भी खुशी खुशी घर वापस हो जाएंगे,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संसदीय सचिव एंव खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव जी ने कहा कि ,कांग्रेस के कार्यकर्ता के कर्मठता एंव अपार मेहनत के कारण ही कांग्रेस पार्टी मजबूत है ,और हमेशा मजबूत रहेगी ,सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करे यही मेरी सभी से कार्यकर्ता भाइयों से अपील है आगे उन्होंने छत्तीशगढ़ सरकार की योजनाओं और उसके लाभ के बारे में ग्रामीणों को बताया ।

वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों ने भी एक स्वर में कार्यकर्ता को नई दिशा और जोश के साथ कार्य करने की अपील की और संगठन की शक्ति के बारे में बताया ,।कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान स्वरूप प्रमाणपत्र भी मुख्य अतिथि के हाथों से दिया गया ।कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के अध्यक्ष ,संतोष पटेल जी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा के अध्यक्ष  रवि निषाद जी ,एंव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा शहर अध्यक्ष  भूपेन्द्र ठाकुर जी ,तूफान दीवान उमेश साहू उत्तम राणा ,प्रदीप यादव ,हरिशंकर यादव किशोर चतुर्वेदी ,पोखन महानन्द ,गोलू जैन ,ओंकार ठाकुर ,प्रेमसिंह ठाकुर ,गिरिवर साहू,कान्तिमहाराज ,विष्णु महानन्द,एल्डरमेन बागबाहरा,सिकन्दर ठाकुर ,राहुल सलूजा,एंव सभी समस्त कांग्रेस जन के साथ बड़ी सँख्या में ग्राम खुर्सीपार के ग्रामवासी मौजूद रहे।।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें