सही पोषण रायगढ़ रोशन- प्रकाश नायक - CG Sandesh

सही पोषण रायगढ़ रोशन- प्रकाश नायक

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर विधायक श्री प्रकाश नायक ने सभी उपस्थित जनों को सही पोषण रायगढ़ रोशन की शपथ दिलाई। जिसके तहत सभी ने अपने साथी के पोषण का हमेशा ध्यान रखने और साथ ही गली, मोहल्ले, गांव और जिले में सुपोषण की अलख जगाने की शपथ ली। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण कैम्प लगाया गया। जिसमें गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकरी व साड़ी दिया गया। साथ ही 6 माह पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्न प्रासन्न करवाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष  निराकार पटेल द्वारा सभी जोड़ों को नगद राशि उपहार स्वरूप दी गई। रायगढ़ के लायनेस क्लब की ओर से नव विवाहित जोड़ों को कप सेट प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया था। रायगढ़ में जिला मुख्यालय सहित सभी अनुविभाग मुख्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी  टी.के.जाटवर, एसडीएम रायगढ़  युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें