गाँधी कांग्रेस भवन में कांग्रेस जनो द्वारा चन्द्रशेखर आजाद जी एंव पँडित श्यामाचरण शुक्ल जी के जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया याद
महासमुन्द स्थित गाँधी कांग्रेस भवन में कांग्रेस जनो द्वारा भारत के आजादी में अपना सर्वस्व योगदान देने वाले क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद ,एंव छत्तीशगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री पँडित श्यामाचरण शुक्ल जी छाया चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया ।देश के आजादी में अपना सर्वस्व योगदान देने वाले चन्द्रशेखर आजाद जी को याद करते हुए,जिलाध्यक्ष श्रीमति रश्मि चन्द्राकर जी ने उनके क्रांतिकारी विचारों के बारे में बताया ,और कहा की चन्द्रशेखर आजाद जी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है ,उनकी मातृभूमि के प्रति बालिदानी कभी भुलाया नही जाएगा.
एंव छत्तीशगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ,पँडित श्यामाचरण शुक्ल जी को याद करते हुए जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि महासमुन्द जिले के किसानों के उन्नत्ति और विकास के बारे में सोचने वाले महान पुरुष पँडित श्यामाचरण शुक्ल जी को मैं नमन करती हूँ उनके द्वारा महासमुन्द की जनता के विकास के लिए सिंचाई व्यस्था करने हेतू शुक्ल जी द्वारा भागीरथी प्रयास किया गया था।कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर,खिलावन बघेल अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद, ढेलु निषाद अध्यक्ष ग्रामीण काग्रेस कमेटी सेवनलाल चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चन्द्राकर,चमन चंद्राकर मगन चंद्राकर,प्रमोद चन्द्राकर उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी श्रीमती तारा चंद्राकर जी एंव समस्त कांग्रेसी जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।।